Thursday, October 22nd, 2026

 जल्द साढ़े 11 हजार स्वास्थ्य कर्मियों की बहाली होगी

 पटना 
राज्य में जल्द साढ़े 11 हजार से अधिक पदों पर जल्द विशेषज्ञ व सामान्य चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मियों की बहाली होगी। इन पदों पर बहाली के लिए खाली पदों पर बहाली के लिए सामान्य प्रशासन विभाग के माध्यम से बिहार तकनीकी सेवा आयोग को अधियाचना भेजी जा चुकी है। 

मंगलवार को विधान परिषद में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने उक्त जानकारी दी। कहा है कि राज्य में अभी विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी के 3706 व सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी के 2632 पद रिक्त हैं। वहीं, स्टाफ नर्स ग्रेड ए के रिक्त पदों की संख्या 9130 पर चयन हेतु भेजी गई अधियाचना के विरुद्ध अब तक 5096 नर्स ग्रेड ए की अनुशंसा प्राप्त हुई। इनकी पदस्थापना विभिन्न संस्थानों में की गई है। 

 

#स्वास्थ्य कर्मियों

Source : Agency

पाठको की राय